व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट की दरों में कटौती की मांग
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। बढ़ती मंहगाई से राहत के लिए केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती कर दी है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में भारी कटौती करते हुए पेट्रोल पर ₹8 और डीजल पर ₹6 प्रति लीटर उत्पाद शुल्क कम कर देश की जनता को बहुत बड़ी राहत देने का कार्य किया है। इससे पेट्रोल के दाम में ₹9.50 पैसे तथा डीजल की कीमत ₹7 प्रति लीटर की कमी आएगी।शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ ने जूम मींटिंग के माध्यम से व्यापारियों की बैठक सपन्न हुई , बैठक में व्यापारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पाद शुल्क में कटौती के निर्णय पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। महासंघ के महामंत्री धनजंय सिंह ने कहा कि वित्तमंत्री ने राज्य सरकारों से अपील की है वे भी पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट की दरों में कमी करे ताकि जनता को और राहत मिल सकें। इसी क्रम में शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ भी प्रदेश सरकार से मांग करता है कि राजस्थान व केरल राज्यों के भांति उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल पर वैट की दरों में कम से कम ₹10 की कटौती की जाएं। जिसे दैनिक उपयोग की वस्तुएं के दाम में भी कमी आएंगी इसे व्यापारियों के साथ ही आम जनमानस को इस बढ़ती मंहगाई में बढ़ी राहत मिलेगी । मांग करने वालों में महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह , महामंत्री धनजंय सिंह , राजेश गुप्ता , कोषाध्यक्ष अतुल केसरवानी , धर्मेंद्र द्विवेदी , रामलोचन , नरेंद्र खेड़ा , सोनू साहू , सुरेश गुप्ता , ज्ञान केसरवानी , मंजीत कुशवाहा ,रतन अग्रवाल , धर्मेंद्र केसरवानी ,पप्पू कलश , फय्याज अहमद , हिमांशु गुप्ता, योगेंद्र कुशवाहा , सोनू गुप्ता ,क्रिसलय केसरवानी , राजीव कपूर , अनिल श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मांग की ।


