आर्य समाज चौक द्वारा वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में यज्ञ

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज आर्य समाज चौक के वेद प्रचार सप्ताह के दूसरे दिन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के द्वारा यज्ञ किया गया। यज्ञ प्रकृति को शुद्ध करने की श्रेष्ठतम विधा है। कोरोना काल में इसका महत्व और बढ़ जाता है। स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के द्वारा नवजागरण का प्रारम्भ, वेदों की ओर चलों सनातन धर्म को अपनाओं स्त्री शिक्षा का विस्तार, उसके लिए आर्य समाज की स्थापना 1875 में हुई, जिसका मूलमन्त्र है। ‘कृण्वन्तो विश्वमार्यम् । सत्यार्थ प्रकाश के माध्यम से हिन्दी का प्रचार प्रसार करते हुए समाज से छुआ-छूत, अशिक्षा, बाल-विवाह के निषेध पर बल दिया गया। उपरोक्त विचार प्राचार्या डॉ० रमा सिंह जी ने उपस्थित आर्य जनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ० श्याम कान्त जी ने वेदों की उपधाराओं का वर्णन करते हुए उसके मूलमन्त्र पर प्रकाश डाला। श्रावणी उपाकर्म का शुभारम्भ पंकज जायसवाल मन्त्री आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के द्वारा हुआ। यज्ञ ब्रह्मा संजय सिंह के द्वारा यज्ञ कराया गया। धन्यवाद ज्ञापन आर्य समाज चौक, मन्त्री श्री पी0 एन0
मिश्रा ने किया। डॉ0 रेनू जैन, डॉ0 ममता गुप्ता, डॉ0 कल्पना वर्मा, डॉ0 रंजना त्रिपाठी डॉ0 इभा सिरोठिया, डॉ0 अमित पाण्डेय, डॉ0 मुदिता तिवारी, श्री रवीन्द्र जायसवाल यज्ञ में उपस्थित रहे।



