Latest

सांसद बृजभूषण सिंह ने अयोध्या के संतों से मांगा समर्थन

से प्रमुख राज ठाकरे की 6 जून को प्रस्तावित है अयोध्या यात्रा

(अनुराग शुक्ला)
अयोध्या ( अनुराग दर्शन समाचार ) महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की पांच जून की अयोध्या यात्रा का विरोध कर रहे कैसर गंज के सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने अयोध्या के संतो से की मुलाकात कर उनसे समर्थन प्राप्त कियां रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास सहित प्रमुख महंतों ने उन्हें विजय तिलक लगा उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। गुरुवार को अयोध्या पहुंचे भाजपा सांसद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जगदगुरु राम दिनेशाचार्य, मंगल भवन महा मंडलेश्वर राम भूषण दास कृपालु, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास व जगदगुरु परमहंसाचार्य से मुलाकात की।बृज भूषण शरण सिंह ने कहा बिना माफी मांगे राज अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश की धरती पर उन्हें कदम नहीं रखने दूंगा।राज ठाकरे को अगर उत्तर भारतीयों से माफी मांगने में शर्म आ रही है तो वे संतों से ही मांग ले।संत समाज माफ कर देगा तो भी हम छोड़ देंगे। सांसद ने उत्तर भारतीयों से पांच जून को कम से कम पांच लाख की संख्या में अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया है। इसी सिलसिले में बृजभूषण ने अयोध्या के साधु-संतों से मुलाकात की और उनका समर्थन मांगा। कैसरगंज सांसद ने राज ठाकरे को घेरते हुए कहा कि जिस आदमी को माफी मांगने में शर्म आ रही है। राम भक्तों के वंशजों को जख्म देने वाला अब अयोध्या में नमक छिड़कने आ रहा है। राज ठाकरे इतना अहंकारी है कि माफी मांगने में शरमा रहा है। मैं तो कहता हूं कि वह अयोध्या के संतों से ही माफी मांग लें और अगर साधु-संत माफ कर देंगे तो मैं अपना आंदोलन समाप्त कर दूंगा।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ट्विटर पर छाए हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने एक बार फिर ट्विट किया। सांसद ने उत्तर भारतीयों से 5 जून के पहले 5 लाख की संख्या में अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा है कि उत्तर भारतीयों के अयोध्या आने पर होटल और धर्मशाला में 50 प्रतिशत छूट दिलाऊंगा। साथ ही बस्ती और गोंडा के आसपास स्कूलों में भी उत्तर भारतीयों के रहने और खाने का प्रबंध किया जाएगा। वहीं सांसद बृजभूषण के समर्थनें अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सोहावल तहसील क्षेत्र के रौनाही निवासी उबैद खान उर्फ परवेज भी आ गए हैं। उनका कहना है राज ठाकरे को अयोध्या आने से रोकने के लिये सांसद के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। निशानेबाज द्वारा पूरे तहसील क्षेत्र में होर्डिग लगाई गई है, जिसमे सांसद के साथ उनके पुत्र करन भूषण सिंह (उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कुश्ती संघ )व निशानेबाज उबैद खान की फोटो लगी हुई है। होर्डिंग में साफ लिखा है कि उत्तर भारतीयों का अपमान करने वाले या तो उनसे माफी मांगो या वापस जाओ।

Related Articles

Back to top button