धरवारा में युवक को कुल्हाड़ी से मारकर की गई निर्मम हत्या,फैली सनसनी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जनपद के करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धरवारा गांव की है। जहां पर मिली जानकारी के अनुसार अजीत प्रताप सिंह सन ऑफ लक्ष्मी प्रताप सिंह निवासी ग्राम धरवारा (माधवपुर) थाना करछना जिला प्रयागराज का है। वही चचेरा भाई का लड़का अभिषेक सिंह उर्फ चुलबुल सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह अपने छोटे भाई विवेक सिंह के साथ दीपक तिवारी के यहां से सरसों के पेराई करा कर शाम 9:00 बजे घर वापस जा रहे थे । कि रास्ते में रामरतन विश्वकर्मा की पंपिंग सेट के पास पहुंचे ही थे कि अचानक रामबाबू की पुत्री अनीता अचानक सामने आकर खड़ी हो गई जिससे अभिषेक सिंह ने मोटर साइकिल रोक दिया। गाड़ी रोकते ही घात लगाकर बैठे हुए लोग पीछे से रामबाबू सोनकर पुत्र राम लखन सोनकर बनारसी सोनकर पुत्र राम लखन एवं संजय पुत्र हरिश्चंद्र सोनकर व एक अन्य मिलकर सिर में कुल्हाड़ी से मार दिया जिससे उसका भतीजा तुरंत ही अचेत होकर गिर पड़ा वही उसका मृतक छोटा भाई भागकर घर में सूचना दिया वही उसके परिवार के लोग तुरंत भाग कर मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले कर गए । वहीं अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों द्वारा लाश को घर लाकर मारने वाले लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर कार्रवाई करने लगे।




