Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

pryagraj Nikay Chunav 2023: प्रयागराज में बढ़े 20 वार्ड और 174072 मतदाता

pryagraj Nikay Chunav 2023: प्रयागराज में बढ़े 20 वार्ड और 174072 मतदाता, पांच साल के विकास कार्य होंगे निर्णायक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। प्रयागराज में प्रथम चरण में मतदान हैं जहां 4 मई को वोटिंग होगी। जिसके बाद अब चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। प्रयागराज नगर निगम के लिए इस बार 15 लाख 76 हजार 713 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

वर्ष 2017 की तुलना में इस बार 174072 मतदाता बढ़ गए हैं। वर्ष 2017 में भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता नंदी ने यहाँ विजय हासिल की थी। कुम्भ नगरी प्रयागराज की पिछले पांच बरसों में विकास के कार्य आने वाले चुनाव में मतदाताओं के मत के लिए निर्णायक हो सकते हैं। प्रयागराज में भाजपा के चुनाव संयोजक अवधेश गुप्ता बताते हैं कि मतदाता नगर में विकास के पैमाने पर अपना अमूल्य मत देता है। योगी सरकार ने पिछले 6 वर्षों में विकास के जो कार्य शहर में कराये हैं उससे यहाँ की तश्वीर बदल गई है।

इस विषय पर विपक्ष के पास मतदाता के द्वार जाकर उपलब्धियां गिनाने के नाम पर कुछ नहीं है जबकि भाजपा द्वारा स्मार्ट सिटी से लेकर नगर निगम द्वारा गए विकास कार्य उसकी एक मजबूत पूंजी है।

इसके अलावा इसी 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज के शहरी और ग्रामीण इलाकें के 100 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसमें 180 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ । जिसमे 95 करोड़ की पेयजल योजना का लोकार्पण, नैनी में पीपीपी मॉडल पर कूड़े से सीएनजी प्लांट और यमुना में तैरने वाले रेस्तरां का शिलान्यास और घोषणा की गई।

पहली बार शामिल 20 वार्डों के मतदाता बन सकते हैं गेम चेंजर्स

नगर सीमा विस्तार के बाद निकाय चुनाव की स्थिति भी बदल गई है। शहर में 4 साल पहले सीमा विस्तार के बाद नए सिरे से वार्डों का परिसीमन किया गया है। इस परिसीमन से पहले शहर में कुल 80 वार्ड थे जो अब 100 हो गए हैं। शहर की बढ़ी सीमा में झूंसी, झलवा, फाफामऊ के साथ मंदर मोड़ तक नगर विस्तार हुआ है।

पहली बार महापौर और पार्षद चुनने के लिए इसके अंतर्गत आने वाले 207 गाँव के मतदाता मतदान करेंगे। भाजपा के महानगर प्रभारी गणेश केशरवानी का कहना है कि नए शामिल किये गए वार्डों में यमुना पार में निषाद मतदाता का साथ भाजपा को मिला है। इधर झूंसी इलाके में पटेल और यादव मतदाता संख्या में अधिक हैं जिसमे पटेल मतदाता निर्णायक हो सकते हैं। फाफामऊ में नए जुड़े वार्डों में पटेल, यादव और मौर्य मतदाताओं की संख्या अहम् हैं जो गेम चेंजर हो सकते हैं। सबसे शामिल किये गए नए वार्डों में स्थानीय विकास अहम् मुद्दा हो सकता जिसमे भाजपा बहुत आगे है।

Related Articles

Back to top button