देश

10 जनवरी से शुरू होगा माघ मेला, तैयारियां शुरू, रेलवे चलाएगा 225 स्‍पेशल ट्रेनें

प्रयागराज: संगम तट पर लगने वाले माघ मेले को कुंभ की तरह भव्य बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रयाग में तंबुओं का नगर बसाने का काम तेजी से चल रहा है। मेले को इस बार पांच सेक्टरों में बसाया जाएगा। वहीं स्नानार्थियों की सुविधा के लिए पांच पांटून पुल होंगे। इस बार 10 जनवरी, 2020 से माघ मेले की शुरुआत होगी। मेला करीब दो हजार बीघे में बसाया जाएगा. स्नान घाट का क्षेत्रफल भी बढ़ा दिया गया है. लगभग पांच किमी रनिंग एरिया में स्नान घाट बनाए जाएंगे।

मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र ने कहा, “इस बार क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण व्यवस्था और ज्यादा करनी पड़ रही है. पूरा संगम क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमग रहेगा. पूरे परिक्षेत्र में एलईडी लगाई जाएंगी। चार वॉच टॉवर के साथ ही आठ हाईमास्ट भी लगाए जाएंगे. संगम से लेकर काली मार्ग तक सेक्टर एक में होगा. इसी सेक्टर में सरकारी विभागों के कार्यालय, कंट्रोल रूम, पुलिस लाइन तथा मीना बाजार व झूले होंगे. इस बार 12 हजार एलईडी जलेंगी. कुल 20 उपकेंद्र रहेंगे. भूले-भटके शिविर को हाईटेक किया जाएगा. जलापूर्ति के लिए 18 नलकूप लगाए जा रहे हैं. कुल 162 किमी पेयजल की पाइप लाइन बिछाने की व्यवस्था हो रही है।

उन्होंने बताया कि सेक्टर एक को छोड़कर सभी सेक्टरों में कल्पवासियों को बसाया जाएगा. सेक्टर दो काली मार्ग से नागवासुकी तक होगा, जबकि सेक्टर तीन, चार और पांच झूंसी क्षेत्र में होगा. मेले में पांच किमी तक के छह बड़े स्नान घाट बनाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button