प्रवेश निरस्तीकरण के खिलाफ छात्र नेता सत्यम कुशवाहा ने बूट पॉलिश करके किया अनोखा विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता सत्यम कुशवाहा ने अपने ऊपर हुई निलंबन, निष्कासन ब्लैकलिस्टिंग,प्रवेश निरस्तीकरण आदि कार्यवाहियों के विरोध में आज विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी गेट के पास बूट पॉलिश करके अनूठा विरोध दर्ज कराया। गौरतलब है की इससे पहले सत्यम कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ सोमवार को चीफ प्रॉक्टर का घेराव करके प्रवेश बहाल करने के लिए ज्ञापन सौंपा था। छात्रनेता सत्यम कुशवाहा का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन और चीफ प्रॉक्टर ने व्यक्तिगत कुंठा से ग्रसित होकर मेरा प्रवेश निरस्त करने जैसी कार्यवाही की है,अब जब मेरा प्रवेश ही निरस्त कर दिया है जब मैं पढ़ नही सकता हूं तो मेरे पास जूता पॉलिश करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है,इसलिए मैंने आज जूता पॉलिश करके विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ़ अपना विरोध दर्ज कराया है। इस दौरान छात्रनेता रुद्र प्रताप सिंह,आकाश विक्रम सिंह इंद्रजीत मौर्य,राहुल पटेल, हरेंद्र यादव,अभिषेक यादव,रोहित धर दुबे, राणा सिंह, कर्नल मिश्र,विकास नायक आदि छात्र छात्रनेता गण मौजूद रहे।



