33 फुटबालरों ने अपने क्लब बदले
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । जिला फुटबाल संघ से सम्बद्ध क्लबों के 33 पंजीकृत खिलाड़ियों ने अपने क्लब बदल दिये। आगामी सत्र में यह खिलाड़ी अपने नये क्लब के लिए खेलेंगे।
संघ के सचिव मकबूल अहमद के अनुसार संघ बीते 29 व 30 अप्रैल हुए स्थानान्तरण में नये क्लब में आने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है।
*हरी स्पोटिंग क्लब में*-रोहित भारतीय, ऋषभ भारतीया, अमरीश तिर्की, जितेश कुमार (सभी छावनी क्लब), आमूष कुमार वर्मा, अखिलेश मिश्रा, प्रदीप कुमार (सभी यंगस्टर क्लब), कार्तिकेय दूबे (इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब) से,
इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल एकेडमी में
-मनीष सिंह, आदित्य सिंह राजपूत, ओम मुखर्जी, जर्रार अब्दुला (सभी इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब), विज्ञान सिंह एवं त्रिलोचन राम (दोनों हरी स्पोटिंग) से,
जीटीए में*-पवन कुमार एवं सत्यम सोनकर (दोनों छावनी क्लब), मोहम्मद अकरम, अबूज़र खान, अबूबकर खान, आशिफ अइया (सभी एमआईएमजी क्लब), ज़ुल्फिकार (कादिर बक्श क्लब), अवनीश कुमार यादव (कनौजिया क्लब) से,
*छावनी क्लब में*-आमिर खान एवं सन्तोष यादव (दोनों जीटीए), अंकित कुमार सिंह (हरी स्पोर्टिंग), आदित्य सोनकर एवं अंश प्रताप सिंह (दोनो यंगस्टर क्लब), ईशान अग्रवाल (इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल एकेडमी), अर्जुन कुमार (इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब) से ऋषभ यादव ने विश्व भगवान फुटबाल क्लब से कनौजिया स्पोर्टिंग, एमदादउद्दीन ने कादिर बक्श क्लब से इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब तथा उत्कर्ष सिंह ने इलाहाबाद स्पोर्टिंग फुटबाल एकेडमी से विप्लव स्पोर्टिंग क्लब में स्थानान्तरण लिया।

