यूफोरिएल यूथ सोसाइटी ने नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का किया अयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । यूफोरिएल यूथ सोसाइटी के तत्वाधान में बोंगी, घूरपूर में स्वरूप रानी के डॉक्टर के संहयग से साथ ही साथ यूफोरियल यूथ सोसाइटी के उपाध्यक्ष अनीश पाण्डेय के जन्मदिन के अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे 150 से अधिक लोगो ने उठाया लाभ। गांवों में कई बार एक अच्छे डॉक्टर न होने की वजह से कई लोगों को सही स्वास्थ सुविधाएं प्राप्त नहीं हो पाती है और कई बार ऐसा भी होता है। की डॉक्टर का क्लिनिक गाँव से अधिक दूरी पर होने से कई लोग अपने काम में व्यस्त होने के कारण बीमारियों के प्रारंभिक स्तर पर इलाज करवाने मे असमर्थ रहते हैं जिस कारण से बिमारियाँ और गंभीर हो जाती है। यहाँ पूछने से यह भी पता चला की कई सारे परिवार ऐसे भी है जो आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण अपना इलाज करवाने में असमर्थ हैं और समय निकाल कर शहर भी नहीं जा सकते क्योंकी वह सब रोज कमाने रोज खाने वाले लोग हैं। डॉक्टरों का कहना था कि लोग असंतुलित खानपान के साथ ही दिनचर्या के कामों में तनाव लेने से इस तरह के रोगों की चपेट में आते हैं। इनसे बचाव के लिए लोगों को समय-समय पर अपनी जांचें करानी चाहिए। अधिक उम्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।आज के इस नि:शुल्क स्वास्थ शिविर में 150 से अधिक हर वर्ग के बच्चों, महिलाओं तथा आदमियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपना मुफ्त इलाज करवाया और मुफ्त दवियायों का लाभ उठाया।
*इस शिविर में डॉ.उत्कर्ष मजुमदार (जनरल फिजिशियन , एस. आर. एन), डॉ राज कुमार गुप्ता (एस. आर.एन), यूफोरियल यूथ सोसाइटी के मेडिकल ऑफिसर साथ ही साथ डफरीन हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर मनोज त्रिपाठी एवं यूफोरियल यूथ सोसाइटी के अध्यक्ष देवेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अनीश पांडेय ,पी. आर. ओ. गगन सिंह , टीम सहयोगी राहुल और सरंक्षक मोहम्मद शाकिब, डॉक्टर मनोज कुमार आदि मौजुद रहे।




