Latest

यात्रा से एक घंटे पूर्व पहुंचे स्टेशन प्रयागराज, नैनी एवं छिवकी में फ्री वाईफाई

माघ मेला के लिए रेलवे की विशेष तैयारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। माघ मेला 2021 के दौरान आये श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन प्रयागराज जंक्शन पर सुरक्षात्मक उपाय कर रहा है। जंक्शन पर कोविड नियमों का पालन करते हुए यात्रियों को अलग-अलग प्रवेश मार्ग के माध्यम से स्टेशन पर प्रवेश दिया जायेगा। आरक्षित टिकट धारक से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से एक घंटे पूर्व स्टेशन पर पहुचना सुनिश्चित करें जिससे किसी तरह की कोई असुविधा न हो। प्रयागराज, नैनी एवं प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर फ्री वाई फाई की सुविधा प्रदान की गई है।
माघ मेला में मकर संक्रांति का स्नान 14 जनवरी, पौष पूर्णिमा का स्नान 28 जनवरी, मौनी अमावस्या का स्नान 11 फरवरी, बसंत पंचमी का स्नान 16 फरवरी, माघी पूर्णिमा का स्नान 27 फरवरी और महाशिवरात्रि का स्नान 11 मार्च को है। प्रयागराज जंक्शन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त 04 आश्रय हैं। प्रत्येक आश्रय की क्षमता लगभग 2500 है। अर्थात प्रयागराज जंक्षन पर लगभग 10,000 यात्रियों के एक साथ रुकने की व्यवस्था है। प्रत्येक आश्रयों में पूछताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश एवं शौचालय की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button