देश
टला बड़ा हादसा, रनवे से 10 फुट आगे जाकर रुका एयर इंडिया का विमान

मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई। एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान उतरते वक्त रनवे को पार कर गया। विमान में 82 यात्री और दो पायलटों समेत चालक दल के सात सदस्य सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। न तो विमान को कोई नुकसान हुआ और न ही रनवे क्षतिग्रस्त हुआ है।



