Latest

नाविक की मदद के लिये प्रियंका गांधी ने बढ़ाया हाँथ

कांग्रेश प्रतिनिधि मण्डल ने नाविक सुजीत निषाद को प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई आर्थिक मदद सौपीं

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज की यात्रा पर आयी थी। दोपहर में अरेल घाट से नाव से प्रियंका संगम पहुंचीं और आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ बेटी मिराया और कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना समेत प्रमोद तिवारी व अन्य लोग भी मौजूद रहे। वापसी में प्रियंका ने नाव पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने नाविक के साथ मिलकर कुछ दूर तक खुद नाव भी चलाई। और लौटते वक़्त नाविक सुजीत निषाद से उसकी आर्थिक मदद कर नई नांव देने का भरोसा जताया था। सोमवार को एआईसीसी सदस्य तस्लीम उद्दीन और प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रभारी वसीम अंसारी समेत प्रतिनिधि मण्डल ने नाविक सुजीत निषाद को प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई आर्थिक मदद सौपीं। इस दौरान नाविक सुजीत निषाद की माँ मदद पाकर और प्रियंका गांधी को यादकर भावुक भी हो गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के मानवीय पहल से प्रदेश के अन्य नेताओं को सीख लेनी चाहिए। प्रमोद तिवारी ने बताया कि यह एक सकारात्मक कदम है। इस मौके पर एआईसीसी सदस्य तस्लीम उद्दीन, वसीम अंसारी, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, जावेद उर्फी, दीपचन्द्र शर्मा, इरफानउल हक, नफीस कुरैशी, विशाल सोनकर, मो०रहमान, मुस्तकीम, मो०जाहिद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button