सपा की नीतियां ही सर्व समाज के हित में – डॉ आशुतोष मिश्रा

भाजपा नाम परिवर्तन को ही विकास समझती है – प्रो बी. पाण्डेय
प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) । अंजान आदमी पार्टी के सपा में विलय के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आशुतोष मिश्रा, पूर्व कुलपति प्रो. बी. पाण्डेय, समाजसेवी रवींद्र मिश्रा ‘रवि ‘का आज प्रयागराज में पहली बार आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओंसे लादकर जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया ।
लखनऊ से भदोही जा रहे नेताओं का फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप यादव के नेतृत्व में सपाईयों द्वारा किए गए स्वागत से अभिभूत डॉ आशुतोष मिश्रा ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मा. अखिलेश यादव समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध हैं ।
पिछली सरकार में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश में कराए गए विकास कार्य अन्य प्रांतो के लिए भी नजीर बने l बेरोजगारों को रोजगार, पेंशनयोजना, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए एतिहासिक कार्यों, सड़कों, पुलों सहित कई ऐसे कार्य हुए जिसकी नकल कई प्रदेशों की सरकारों ने भी किया l उनकी साफ सुथरी, ईमानदार नेता की छवि से प्रभावित हो उन्होने अंजान आदमी पार्टी का सपा में विलय कर दिया है l श्री मिश्रा ने दावा किया कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है l आने वाले दिनों में सपा को प्रदेश में 351 से अधिक सीटें मिलेंगी और श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी l
श्री राम भद्रचार्य विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बी. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा नाम बदलने को ही विकास समझती है l प्रयाग विश्व विद्यालय का नाम बदल कर प्रो रज्जू भैया कर दिया गया l एक तरफ जिले का नाम इलाहाबाद से प्रयाग राज किया गया वही विश्व विद्यालय का नाम हटा दिया गया l उन्होने नई शिक्षा नीति को महंगी और आम आदमी की पहुंच से दूर रहने आशंका जताई l श्री रवि मिश्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ पार्टी की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए जुटने की अपील की l
इस मौके पर सर्व श्री पूर्व प्रमुख संदीप यादव, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव, नरेंद्र सिंह मेजा ,अनूप यादव, , संदेश यादव, सोनू यादव, राकेश शुक्ला, अंबिका प्रसाद, अजय, महेंद्र कुमार, अनुज, अंकित आदि मौजूद रहे l




