Latestइलाहाबाद समाचारकुंभगंगा तट सेधर्ममेला समाचारसंत समागम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रभु प्रेमी संघ शिविर में आगमन, लिया आशीर्वाद

प्रयागराज । जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में सेक्टर 14, झूँसी में “प्रभु प्रेमी संघ शिविर” में आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्ष पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ का आगमन हुआ।

उन्होंने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज से आध्यात्मिक भेंटकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ततपश्चात पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज ने उनको शिविर के श्रीमंदिरम, वेद यज्ञशाला, चिकित्सालय, अनुष्ठान मंडपम आदि विविध स्थलों पर भ्रमण करवाया साथ ही उन्होंने विविध अनुष्ठानों में सहभागिता की।

इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ शिविर की अधिशासी प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि जी, महामंडलेश्वर स्वामी अपूर्वानंद गिरि जी, विवेक ठाकुर, पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि, स्वामी सोमदेव गिरि, महेंद्र लाहौरिया, मालिनी दोषी, सुरेंद्र सराफ देवेश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रभु प्रेमी जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button