FEATURED

गंगा सप्तमी में संगम स्नान करने से सारे रोग दूर होते हैं

हजारों की संख्या में भक्त लगाएंगे संगम में डुबकी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हिन्दू पंचांग के अनुसार गंगा सप्तमी 8 मई, रविवार को मनाई जा रही है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मां गंगा का अवतरण हुआ था। ज्योतिषाचार्यों व आचार्य सोनू जी महाराज के अनुसार, गंगा सप्तमी वैशाख मास शुक्ल पक्ष को मनाई जाएगी। 7 मई शनिवार को दोपहर 2:56 बजे से सप्तमी तिथि लग जाएगी। सप्तमी का समापन 8 मई रविवार शाम 5:00 बजे होगा। इसी दिन पूजा की जाएगी। शुभ मुहूर्त: 10:57 मिनट दोपहर से 2:38 मिनट तक रहेगा। इस दिन बड़ी संख्या में लोग गंगा तट पर पहुंचते हैं । और पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से रोग दूर होते हैं। गंगा सप्तमी अपने आप में एक स्व-पूर्ति का दिन होने के कारण सभी कार्यों को करने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। गंगा सप्तमी के दिन दूर-दूर से भक्त लोग आते हैं और मां गंगा का आशीर्वाद लेकर सभी तरह के रोग कष्ट का निवारण लेखक वापस अपने घर चले जाते हैं ऐसी मान्यता चली आ रही है।

Related Articles

Back to top button