मयूर पंख जड़ित चांदी के मुकुट के साथ रत्न जड़ित पोशाक धारण करेंगे भगवान जगन्नाथ जी

अद्भुत एवं आकर्षक श्रृंगार होगा भगवान जगन्नाथ जी का एवं 21 प्रकार के पुष्पों के साथ होगा मंदिर की भव्य सजावट
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति के द्वारा रथ यात्रा की चल रही तैयारियों को लेकर रथ यात्रा के सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को होने वाली रथयात्रा महोत्सव के अवसर पर समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ भ्राता बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी का
अद्भुत एवं आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा जिसकी तैयारी रथ यात्रा संयोजक बसंत लाल आजाद एवं श्रृंगार संयोजक गगन दास गुप्ता द्वारा की जा रही है इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी मयूर पंख जड़ित चांदी का मुकुट धारण कर जयपुरिया रत्न जड़ित पोशाक से से सजगें और सवरंगे और अपने हाथों में गदा पुष्प और चक्र सुदर्शन धारण करेंगे और भ्राता बलभद्र चांदी का मुकुट रत्न जड़ित पोशाक धारण कर अपने हाथों में हल धारण करेंगे और बहन सुभद्रा चांदी का मुकुट धारण कर रत्न जड़ित बनारसी साड़ी के साथ सोलह कर भक्तों को दर्शन देंगी इस अवसर पर सतीचौरा स्थित विद्या गौरी वाटिका भगवान जगन्नाथ जी की मंदिर की सजावट विद्युत साज-सज्जा के साथ 21 प्रकार के पुष्पों के साथ सजाई जाएगी जिसमें मुख्य रुप से कमल, गेंदा, गुलाब ,गुड़हल नीलकंठ, चमेली, रजनीगंधा, नीलकमल, बेला,बबूल, रातरानी, मोगरा ,सूरजमुखी ,गुलबहार, कनेर ,सदाबहार फूल ,मेहंदी, नागफनी ,लता ,अशोक आदि के पुष्प रहेंगे।




