Latest

कीटगंज बालूमंडी बना जुआ और सट्टे का अड्डा

पुलिस की मेहरबानी से फड़ माफ़िया हुए सक्रिय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)।
प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने की मुहिम शुरू की है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा । लेकिन इलाके के चौकी में तैनात दरोगा और सिपाही के संरक्षण में कुछ जगहों पर काले कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।प्रयागराज शहर में जुआ और सट्टा फिर पनपने लगा, कीटगंज नई बस्ती बालू मंडी में सोनू निषाद मोनू निषाद और राजू नामक युवक जुआ और सट्टा खेलवाने का काम कर रहे, और ये सुबह से लेकर देर रात तक बालू मंडी में जुए की फड़ लगती है । खास बात ये है कि कई बार खेलने वालों में आपस मे ही झगड़ा हुआ । जिससे मुहल्ले के लोग परेशान है हालात ये है इलाके की महिलाओं का निकलना भी मुश्किल हो गया है । आते जाते ये जुआरी महिलाओ पर अश्लील कमेंट करते है । इस मामले को लेकर कई बसर झगड़े भी हुए और पुलिस भी गयी लेकिन इन फड़ संचालकों के कुछ नही हुआ।और रोज़ की तरह जुआ और सट्टे का खेल जारी है। बहुत दबाव पड़ने पर फड़ संचालक खुद ही अपना 2 या 3 आदमी थाने को सौप पर कार्यवाही से ध्यान हटवा देते है। जिससे पुलिस भी खुश और फड़ संचालक भी खुश। पिछले महीने बीजेपी के नेता पप्पू पांडे ने एसएसपी से मिलकर इस मामले की शिकायत की थी और एक लिस्ट सौपी थी ।जिसमे तमाम ऐसे इलाको का ज़िक्र था जहां जुआ और सट्टा बड़े पैमाने पर खेला जाता रहा है। एसएसपी ने कार्यवाही को भी आदेश किया था लेकिन थाने स्तर पर सब मैनेज होता रहा दबाव पड़ने पर फड़ माफियाओ ने खुद ही 2 से 4 जुआरी खुद ही पुलिस को सौप कर कार्यवाही से बच जाते है

क्या कहते है जिले के कप्तान

एसएसपी अजय कुमार का कहना है की पूर्व में इन जुआ संचालको के खिलाफ अभियान चालाने का निर्देश दिया गया था जिसका असर भी हुआ था। लेकिन फिर सूचना मिली है जल्द ही कार्यवहीं की जाएगी और ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित किया जाएगा जो इनको संरक्षण देने का काम करते है

Related Articles

Back to top button