Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

अजय कुमार मिश्र को महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश बनाएं जाने पर अधिवक्ताओ मे खुशी की लहर. .

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज के रहने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र सुप्रीम कोर्ट मे वकालत करते है। मिश्र जी की नियुक्ति पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ निवर्तमान क्षेत्रीय संयोजक काशी प.देवेन्द्र नाथ मिश्र ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधि के क्षेत्र मे अत्यंत योग्य व्यक्ति को ये जिम्मेदारी दी हैं जो कि इस क्षेत्र मे मील का पत्थर साबित होगा। मूल रूप से देवरिया के रहने वाले इनके पिता न्यायमूर्ति स्व.श्रीरंग मिश्र एवं भाई न्यायमूर्ति अंजनी मिश्र हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा प्रयागराज की ही है और इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे काफी समय वकालत करने के बाद सुप्रीम कोर्ट मे वकालत करते रहे हैं।

प्रशन्नता व्यक्त करने वालों मे प्रदेश पूर्व विधि प्रकोष्ठ संयोजक सतीश अग्रवाल एवं ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव। प्रदेश सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ रणजीत सिंह एवं अरविन्द सिंह.सुशील मिश्र.क्षेत्रीय सह संयोजक विप्र आशुतोश पाण्डे.पवन श्रीवास्तव.जिला संयोजक गण जयवर्धन त्रिपाठी पुरुषोत्तम मौर्य.अमरेन्द्र नाथ मिश्र.सूबेदार मिश्र. मनीष देव पाण्डे.नितिन दुबे शांतनु पाण्डे.योगेश मिश्र.रितेश राय.उदित भट्ट.ब्रम्हानंद जी.मनोज शर्मा.रमेश त्रिपाठी.श्रवण दुबे.टीपी मिश्र.रतन टंडन आदि रहे।

Related Articles

Back to top button