देश
डायल 112 के सिपाहियों का सराहनीय कार्य
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। थाना धूमनगंज अंतर्गत काशीराम आवास योजना के अंतर्गत शुभम पुत्र जगतपाल नामक लड़का पतंग उड़ा रहा था। जिससे हाईटेंशन तार में पतंग टकराने से जोरदार धमाका हुआ ।धमाका होने पर आग लग गई जिससे वह बच्चा बुरी तरह झुलस गया । तेज धमाके से आसपास के लोग व डायल 112 की वाहन संख्या 0081 भी मौके पर पहुंचे । जिस पर लड़के की हालत को देखते हुए पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए उस लड़के को एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया । पुलिस के इस कार्य से क्षेत्रीय लोग कांस्टेबल उदय नारायण राय व वाहन चालक मोहम्मद लईक अंसारी की प्रशंसा कर रहे हैं।



