गंगा तट से

विकास योजनाओं का लाभ सभी को मिलेगा : आशीष

 

कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पहुंचे प्रयागराज, हुआ भव्य स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । अपनादल एस के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री पद प्राप्त करने के पश्चात प्रयागराज प्रथम आगमन पर लालगोपालगंज सहित अन्य स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। अपनादल एस के वरिष्ठ नेता जवाहर लाल पटेल, बारा के विधायक वाचस्पति, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल,अपना दल एस युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव अम्माद हसन ऊर्फ़ अमन नीवां सहित बडी संख्या मे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष / कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्ग को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि विस चुनाव में करारी शिकस्त के बाद भी विपक्ष प्रदेश के लोगों को गुमराह करने से बाज नही आ रहा है। उन्होंने कहा कि माफिया और गुण्डो के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। अपना दल युवा मंच के राष्ट्रीय सचिव श्री अम्माद ने बताया कि अपना दल एस की विचाधाराओं को आशीष पटेल भैया के स्वागत में एकत्रित हुए जनसमूह के रूप में देखा जा सकता है ,जिस प्रकार अपनादल एस को सशक्त बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी का योगदान और संघर्ष रहा है वैसा ही संघर्ष आशीष पटेल जी के द्वारा देखा जा सकता है। श्री अम्माद ने बताया कि भव्य स्वागत का यह कारवां लखनऊ से प्रारम्भ होकर प्रयागराज की ओर बढ़ा और प्रयागराज में लालगोपालगंज से शुरू होकर पूरे प्रयागराज के तमाम क्षेत्रो से गुजरा। विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौबे जी का कहना है कि आशीष पटेल आम जन के नेता है और उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद प्राप्त होना हम सभी को मजबूती प्रदान करेगा। बताते चले कि उत्तरप्रदेश में भाजपा के साथ अपनादल एस की अहम भूमिका के चलते पुनः उत्तरप्रदेश ने योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार किया और मंत्री मंडल के वितरण में आशीष पटेल जी को कैबिनेट मंत्री का पद सौंपा गया। इस काफ़िले में सैकड़ों की तादाद में गाड़ियां और जनसमूह उपस्थित रहा। इस मौके पर हर्ष यादव, अजय, सलमान, मोंटी, रेहान, अमन यादव, मो.अली, मुकेश यादव, प्रशांत यादव, अब्दुल समद ,शादमान, राहुल यादव, अनिमेष चंदौला, भास्कर तिवारी, पंकज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button