प्रदेश

धूमनगंज में युवक को गोली मारकर धमकी देते फरार हुए अपराधी

 

किराया वसूलने गया था तभी कर दिया फायर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर में नीम सराय धूमनगंज में गुरुवार शाम उमैश अहमद (38) को गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया तो आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही है। घटना के पीछे पुराना विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बारे में बताया गया कि उमरी गांव निवासी उमैश अहमद गुरुवार शाम करीब पांच बजे नीम सराय में किराएदार से किराया लेने के लिए आया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां बमरौली के कुछ युवक आ गए। फिर सबने गाली-गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। तभी किसी ने तमंचे से फायर किया, जिससे उमैश के पैर में गोली लग गई। फायरिंग की आवाज सुन माेहल्ले वाले बाहर निकले तो हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। धूमनगंज थाने की पुलिस ने छानबीन करते हुए जख्मी उमैश को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। चाैकी इंचार्ज टीपी नगर विपिन यादव का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि चार मई को बमरौली में बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बीच बचाव उमैश ने किया था। अब इसी विवाद में घटना की बात कही जा रही है। डाक्टरों ने फायर आर्म इंजरी नहीं बताई है, लेकिन हाथ-पैर में चोट लगी है। हवाई फायरिंग की बात पड़ोसियों ने कही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button