इलाहाबाद । जिला पंचायत इलाहाबाद के अपर मुख्य अधिकारी हंस स्वरूप सिंह वर्मा के आज रिटायर होने पर कई घण्टे हुआ अश्लील डांस जिससे अधिकारी, कर्मचारी JE, इंजीनियर और यूनियन के लोगो ने शराब पीकर खूब ठुमके लगाए कार्यक्रम में अश्लीलता खूब परोसी गई डांसर युवतियों के साथ फूहड़ता से लोगों की नजरें झुक गईं। डांस झूम बराबर झूम शराबी के धुन पर थिरके यह शिलशिला कई घण्टे चला ।

शायद यह इलाहाबाद जिले में पहली बार हुआ कि जिला पंचायत कार्यालय में किसी अधिकारी के रिटायर होने पर अश्लील डांस हुआ।
आरोप है कि जिला पंचायत कार्यालय में 2014 से आज तक रहे अपर मुख्य अधिकारी हंस स्वरूप सिंह वर्मा ने एरियर, बेतन, एसीपी तमाम फाइलों में बिना सुबिधा शुल्क लिए फाइल पास नही की जाती रही है।
सूत्रों ने यह भी बताया की सभी मामलों में इनके बाकायदा दलाल लगाये हुए थे। उन्ही के द्वारा सभी लेन देन होता रहा है। प्रदेश के मुखिया कितना भी
भ्र्ष्टाचार पर अंकुश लगा ले, लेकिन हकीकत यह कि पहले डेस्क पर लिया जाता था आज डेस्क के नीचे से रिश्वत ली जाती है। योगी सरकार में भी इन भरस्टाचारियो के कम होने का नाम नही ले रही है।शायद इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को मिला जिला पंचायत कार्यालय में जहां खुले आम अश्लील डांस में अधिकारी कर्मचारी शराब पीकर खूब थिरके और भ्र्ष्टाचार की कमाई जमकर लुटाई गई।



