FEATURED

घर से गायब राजगीर का शव कुंए में मिला

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा थाना क्षेत्र के कोसड़ा कला गांव में शुक्रवार सुबह घर के पीछे स्थित कुंए में राजगीर का शव पाया गया। वह 11 मई से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। माण्डा के कोसड़ा कला गांव निवासी शिव शंकर 20वर्ष पुत्र इंस्पेक्टर राजगीर का काम करके पत्नी महिमा देवी का भरण पोषण करता था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी शादी महिमा के साथ हुई थी। उसकी पत्नी वर्तमान में अपने मायके में है। परिवार के लोगों कहना है कि 11 मई को वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। देर होती देख परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। हालांकि शुक्रवार सुबह उसके घर के पीछे स्थित कुंए में उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि परिवार के लोगों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

Related Articles

Back to top button