Latest

मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने वाले विश्वविद्यालय के 11 छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में यूनियन हाल पर पुतला फूंकने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 11 छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा चार अज्ञात छात्र भी आरोपियों में शामिल हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज हर्षवीर सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता आदिल हमजा, राहुल पटेल, अजय यादव सम्राट, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अविनाश विद्यार्थी, शिव बली यादव, उदय प्रकाश यादव, सुजीत यादव, यशवंत यादव, आनंद यादव सांसद, मंसूर अंसारी और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button