देश

विश्व हिंदू परिषद द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी काशी प्रांत विश्व हिंदू परिषद द्वारा सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज स्वामी चिन्मयानंद विद्यालय में प्रारंभ हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा के चित्र पर पुष्प एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया आज उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा, ने कहा कि यह समय भारत के नव जागरण का है इस प्रशिक्षण से मातृशक्ति समाज में संस्कार का प्रचार प्रसार करेंगी आज संपूर्ण दुनिया की दृष्टि इसी राष्ट्र पर है पूरी दुनिया में इसी संस्कारों के बल पर शांति की स्थापना की जा सकती है हम आने वाली पीढ़ियों में अपनी परंपरा एवं पूरी दुनिया के कल्याण की भावना हमें आदिकाल से इसी संस्कार के कारण मिली है जिसका दूसरा कोई उदाहरण नहीं है यह प्रशिक्षण हमारे शारीरिक, मानसिक दक्षता को बढ़ाएगा जिससे हमें एक आदर्श जीवन कैसा हो यह सीखने को मिलेगा एवं अनेक गणमान्य लोगों का अनुभव प्राप्त होगा हम अपनी पुरानी परंपराएं भूल ना जाए इसलिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए सीखने वाला और सिखाने वाला दोनों का अनुभव एक दूसरे को मिलता है इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, सुरेश अग्रवाल, प्रांत मंत्री आनंद सिंह, प्रांत प्रमुख मातृशक्ति श्रीमती कमला मिश्रा, रीता, सह प्रांत प्रमुख संयोजिका दिव्या, पूनम, अमित पाठक, आनंद सागर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button