Latest

ज़िला पंचायत शहर पश्चिमी वार्ड 48 से सरिता देवी वार्ड 49 से सपा समर्थित चन्द्र प्रकाश चौधरी विजयी सपाईयों ने दी बधाई

( विनय मिश्रा ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) समाजवादी पार्टी महानगर क्षेत्र के शहर पश्चिमी विधान सभा अन्तर्गत वार्ड 48,49,50 मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन द्वारा समर्थित उम्मीदवार सरिता देवी पत्नी नेपाल सिंह वार्ड 48 चन्द्र प्रकाश चौधरी वार्ड 49 से विजयी घोषित होने पर समाजवादी पार्टी की ओर से बधाई दी गई।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार सरिता देवी ने २२०० वोटों से तो चन्द्र प्रकाश चौधरी ने २५०० वोटो के अन्तर से विजय प्राप्त की।वार्ड 50 की अभी मतगणना जारी है।सपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन महासचिव रवीन्द्र यादव रवि,डॉ मान सिंह यादव,धर्मराज पटेल,बासुदेव यादव,पंधारी यादव,नागेन्द्र सिंह पटेल,रिचा सिंह,पश्चिमी विधान सभा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल,पूर्व प्रधान शाहिद अब्बास सै०मो०अस्करी शहर पश्चिमी विधान सभा महासचिव शकील अहमद,वरिष्ठ सपा नेता रमाकान्त पटेल,वज़ीर खान विक्रम पटेल,मयंक यादव जॉन्टी,ओ पी यादव,जयभारत यादव,दिनेश यादव,मोईन हबीबी महेंद्र निषाद,विजय वैश्य,इसरार अन्जुम मो०ज़ैद मशहद अली खाँ आदि ने बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी की सामुहिक कोशिश की जीत बताया।

Related Articles

Back to top button