Latest
भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब विजयी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को 51 रन से हराकर शाह मरीन ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक प्राप्त किये।
दौलत हुसैन इंटर कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 6 विकेट पर 243 रन (अखिल कुमार कश्यप 64, देवांश पाठक 46, शुभम गुप्ता 45, विवेक शुक्ला व गुलशन वर्मा दो-दो विकेट) बनाये।
जवाब में किशोरी लाल क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 192 रन (राहुल 51, अभिषेक चतुर्वेदी 40, लक्ष्य सागर 25, विवेक शुक्ला 23, शुभम गुप्ता व देवांश पाठक तीन-तीन विकेट) ही बना सकी। मैच से पहले सेंट जोसेफ्स कॉलेज की पूर्व क्रिकेटर मनीष यादव ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।




