देश

मंदिर के बगल शराब की दुकान, भक्त परेशान

हनुमानगंज (अनुराग दर्शन समाचार )। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सराय रहिया गाँव स्थित हनुमान मंदिर के बगल इन दिनों शराब की दुकान खुल जाने से पूजा पाठ के अतिरिक्त भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सराय रहिया गाँव में एक हनुमान मंदिर है जहाँ गाँव के अतिरिक्त आस पास गाँव के लोग पूजा पाठ करने आते हैं मंगलवार और शनिवार उक्त मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र होती हैं इन दिनों उक्त मंदिर के बगल शराब की दुकान खुल जाने से शराबियों का जमावड़ा मंदिर पर लगा रहता है ग्रामीण पिछले कई दिनों से जिसका विरोध भी कर रहे हैं जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थाने की पुलिस के साथ जिलाधिकारी प्रयागराज से की,किन्तु आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिये ये शराबी इन दिनों समस्या बन गये हैं।

Related Articles

Back to top button