इलाहाबाद समाचार

मेजा में कताई मिल को पुनः प्रारंभ करने समाजवादी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज । जनपद की मेजा एवं मऊआईमा में बंद पड़ी दो कताई मिलों को पुनः चालू कराने के लिए सपा नेता नरेंद्र सिंह की अगुवाई में सपाईयों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन आज जिलाधिकारी को सौंपा ।

जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अमर पाल सिंह अपर जिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया l
सपा नेता नरेंद्र सिंह ने कहा कि मेजा में वर्ष 1980 में प्रदेश सरकार ने कताई मिल की स्थापना की थी, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध होता था l इसी तरह मौआईमा में स्थित कताई मिल में भी हजारो की संख्या में कर्मचारियों को नौकरी मिली थी l

दोनों मिलें कुछ सालों तक चलायी गयी l जानकारी के अनुसार इन कताई मिलों में उच्चतम कोटि का माल तैयार हो रहा था जिसकी ख्याति चारों तरफ थी l रोजी रोटी का प्रबंध होने से हजारों घरों में चूल्हे जलते रहे हैं l मगर विडम्बना है कि इनके अचानक बंद कर दिए जाने के बाद लोग सड़क पर आ गए हैं l

बेरोजगारी बढ़ने से कर्मचारियों में हताशा और निराशा बढ़ी है l कई लोग बीमारी के इलाज नहीं कर पाए और मौत का शिकार हो गए l कर्मचारियों के परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं l
सपा नेता ने कहा कि एक ओर सरकार कुंभ मेले के नाम पर करोड़ो रुपए खर्च कर रही है l स्मार्ट सिटी और मेट्रो की तैयारी कर रहे हैं वहीं हजारों की संख्या में कताई मिल के कर्मचारियों को भूखे पेट सोने के लिए विवश कर दिया गया है l यह भाजपा की दोगली नीति है l उन्होने कुम्भ की तरह विशेष बजट देकर बंद कताई मिलों को पुनः चालू कराने की मांग की है l

इस अवसर पर सर्व श्री नरेंद्र सिंह, जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, आर. एन. यादव, अवधेश कुमार यादव एडवोकेट, लल्लू सिंह, हिमांशु, आशीष, पीयूष सिंह, राजू, प्रेमचन्द्र यादव, असर्फ़ीलाल पाल, सोनू सिंह, संतलाल वर्मा आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button