Latest

अंतर-राज्यीय पच्चास हजार का इनामी अपराधी मुठभेड़ में घायल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अंतर-राज्यीय नामिया अपराधियों से हुई मुठभेड़ में गुरुवार की भोर में पच्चास हजार का इनामी गोली लगने से घायल हो गया है। घायल अपराधी को उपचार के लिए थरवई पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक गंगापार अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार के ज़िला औरंगाबाद निवासी चिन्टू खरवार पुत्र जीतलाल कुख्यात 50 हजार का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उल्लेखनीय 22/23 अप्रैल की रात थरवई थाना क्षेत्र के खेवराज पुर में घटित एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या के मामले में मोस्ट वाण्टेड चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हज़ार का इनाम घोषित किया है।

Related Articles

Back to top button