बीएसपी में उलटफेर डॉ. विजय प्रताप बने मुख्य सेक्टर प्रभारी तथा भंवरा बने जिलाध्यक्ष

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख सुश्री मायावती ने बीएसपी संगठन में व्यापक उलटफेर करते हुए पूर्व एमएलसी डॉक्टर विजय प्रताप को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है तथा बसपा शासन में दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल भंवरा को जनपद प्रयागराज का जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। गौरतलब है कि पिछले दो महीने से प्रयागराज मण्डल में लगातार बहुजन समाज पार्टी में संगठन का बदलाव हो रहा है जिससे संगठन में अनिश्चितता का माहौल बनता जा रहा था। बसपा प्रमुख मायावती ने सभी मुख्य सेक्टर प्रभारियों को नए ढंग से जिम्मेदारी सौपी है ताकि बसपा के घोषित प्रत्याशियों को मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताया जा सके। बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रयागराज मण्डल में संगठन में ब्यापक परिवर्तन करते हुए पूर्व एमएलसी डॉक्टर विजय प्रताप को प्रयागराज मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया है तथा बसपा जिलाध्यक्ष के पद पर पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल भवरां को जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी दी गयी है। बाबूलाल भंवरा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पूर्व मण्डल सेक्टर प्रभारी एड. रामबृज गौतम, एड. रविन्द्र गांधी, एड. महेश प्रसाद, डा. एसपी सिद्धार्थ, जीडी गौतम, इंजी. आरआर गौतम, इंजी. माता प्रसाद, रामलाल बौद्ध, हीरालाल बौद्ध, हुबलाल, रामनरेश, भोला, अजेश प्रधान, गुलाब सिंह आदि ने बधाई दी।



