महामारी के दौरान युवाओं की बढ़ी भूमिकाः आईजी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में कोविड-19 एंड द रोल ऑफ एनएसएस विषयक राष्ट्रीय वेबिनार में मुख्य वक्ता आईजी रेंज केपी सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान युवाओं की भूमिका बढ़ी है।
सार्वजनिक स्थान पर जब भी जाएं मॉस्क पहनें, साथ ही सेहत का भी ख्याल रखें। क्षेत्रीय निदेशक अशोक श्रोत्री ने बताया कि जनमानस को जागरूक करने का कार्य एनएसएस के अधिकारी व वालेंटियर्स कर रहे हैं।
एसएसपी मुरादाबाद अशोक कुमार ने युवाओं से मॉस्क बनाकर गरीबों में बांटने की अपील की। एनएसएस राज्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा, इविवि की एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मंजू सिंह ने फास्टफूड से दूर रहने की सलाह दी।
नेहरू युवा केन्द्र संगठन के पूर्व निदेशक जेपीएस नेगी, महाविद्यालय के शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल, प्राचार्या डॉ. रमा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. शशि कुमारी, डॉ. चित्रा चैरसिया, डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. इभा सिरोठिया, डॉ. ज्योति रानी जायसवाल आदि उपस्थित रहीं।



