
महंत बलवीर गिरी ने उच्च शिक्षा मंत्री का किया स्वागत व गौशाला का किया दर्शन
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज श्री मठ बाघाम्बरी गद्दी भारद्वाजपुरम प्रयागराज में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का आगमन हुआ । मंत्री जी ने श्री मठ बाघाम्बरी गद्दी में स्थित प्राचीन बाघाम्बरेश्वर महादेव शिवलिंग कीं विधिवत पूजा अर्चना व जल से अभिषेक किए । साथ ही पूज्य गुरुदेव कैलाशवाशी श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज जीं की समाधी कीं पूजा अर्चना किया। गौसला का भी दर्शन किए साथ ही श्री महंत विचारानंद संस्कृत महाविद्यालय का भी निरीक्षण किए । पूज्य बाघाम्बरी पीठाधीश्वर श्री महंत बलबीर गिरी महाराज से मंत्री जीं ने आशीर्वाद प्राप्त किया । पूज्य महाराज जी ने आशीर्वाद स्वरूप शाल तथा रुद्राक्ष की माला पहनाकर आदर सत्कार किया। महंत बलवीर ने सभी आए अतिथियों का सेवा सत्कार करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।


