कल प्रयागराज में असदुद्दीन ओवैसी आगमन अतीक अहमद की पत्नी को टिकट मिलने की भी सुगबुगाहट

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के अब हर राजनीतिक पार्टी की गतिविधियां तेज़ हो गई है। आने वाले 25 सिंतबर को Aimim के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी प्रयागराज आएंगे. तकरीबन दो से ढाई घंटे तक प्रयागराज में रहेंगे और अटाला क्षेत्र के मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एक सभा को संबोधित करेंगे।
ऐसे में ओवैसी के दौरे को देखते हुए एआईएमआईएम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. तैयारियों का जायजा लेने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली शुक्रवार की देर शाम पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिलकर समीक्षा की इस दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। एआईएमआईएम में बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके परिवार के शामिल होने की वजह से अतीक का परिवार भी इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है।पार्टी के नेताओं का दावा है कि अतीक अहमद के पार्टी में शामिल होने की वजह से प्रयागराज के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा. कार्यकर्ताओ ओवैसी के आगमन को लेकर शहर के कई इलाकों की सड़कों पर बैनर और पोस्टर भी लगा दिया है.
पार्टी के जिला महासचिव जीशान रहमानी का दावा है कि एआईएमआईएम पार्टी सिर्फ प्रयागराज नहीं बल्कि कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, श्रावस्ती के साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एआईएमआईएम को मजबूती व बढ़त मिलेगी. अतीक अहमद प्रदेश स्तर के नेता हैं, इसलिये पार्टी के साथ उनके जुड़ने से पूरे प्रदेश में एआईएमआईएम को सीटें मिल सकती हैं। शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पहुंचे। पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने बताया असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा 25 सितंबर को होनी है जिसमें 100 लोगों का जिला प्रशासन ने परमिशन दिया है उनका यह भी कहना है पार्टी के जनाधार को देखते हुए भीड़ बढ़ सकती है. बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी शामिल होंगी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पूर्व सांसद अतीक अहमद का पैगाम भी कल सुनाया जाएगा।



