Latest

सचदेवा पाइप केंद्र में छत काटकर चोरी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कल बीतीरात हीवट रोड पर सचदेवा पाइप केंद्र में छत काटकर चोरी हो गई।पिछले एक महीने में हिवेट रोड पर यह तीसरी वारदात है जिससे की व्यापारियों में काफ़ी रोष था।
आज प्रयाग व्यापार मंडल व इलाहबाद मशीनेरी एसोसिएशन ने एसपी सिटी दिनेश सिंह को घटना के बारे में अवगत कराया ।एसपी सिटी मौक़े पर पूरे दलबल के साथ आए और उन्होंने सीसीटीवी कैमरे में चोर का चेहरा भी देखा । मौक़े पर मौजूद पुलिस दल ने उस चोर को पहचान लिया और पूरा आश्वासन दिया कि यह चोर शीघ्र ही पकड़ा जाएगा।
व्यापारियों ने एक महीने के अंदर तीन घटनाओं के विषय में एसपीसिटी को अवगत कराया व उनको बताया की ऐसी घटनाओं से व्यापारी भयभीत हैं । इस मौक़े पर प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा , उपाध्यक्ष सुशील खरबंदा , मशीनेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नैयर ,महामंत्री मनीष सचदेव, अम्बरीश खुराना , राजीव नैयर सौरभ पूरी , आकाश पूरी , विजय मिश्रा , शरद सक्सेना, शशांक जैन, महमूद अहमद खान , विवेक साहू, आशीष मिश्रा व अन्य व्यपारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button