देश
आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिंसा का डटकर विरोध करने की ली शपथ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली। पुलिस महानिदेशक के आदेशों का पालन करते हुए एडीजी जोन, आईजी रेंज व एसएसपी, पुलिस लाइन और थाना-पुलिस चौकी प्रभारियों ने सभी सहयोगियों को शपथ दिलाई। पुलिस अफसरों ने बताया कि देश में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के रास्ते से दूर करना है। आज ही के दिन वर्ष 1991 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। इसी कारण से 21 मई के दिन भारतवर्ष में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई थी। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों आदि में आतंकवाद विरोधी शपथ ली जाती है।




