FEATUREDमेला समाचार
फोटो पत्रकार संजय बनौधा के पिता आर डी बनौधा का शनिवार को निधन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमर उजाला के पूर्व वरिष्ठ फोटोग्राफर व वरिष्ठ फोटो पत्रकार संजय बनौधा के पिता पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर, कस्टम एवं सेंट्रल एक्साइज, आर डी बनौधा (85 वर्ष) का शनिवार को निधन हो गया। आर डी बनौधा कुछ माह पूर्व रोड ऐक्सिडेंट के बाद वह अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पांच बेटियां और एक बेटा सहित भरा पूरा परिवार है। अंतिम यात्रा उनके निवास 3 सप्रू रोड, शिवशक्ति कॉलोनी,निकट लोकसेवा आयोग से रविवार 22 मई को अपराह्न 2.00 बजे रसूलाबाद घाट के लिए प्रस्थान करेगी।




