ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता 6 जून को

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ऑनलाइन जिला स्तरीय नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता 2021 जिला शतरंज संघ प्रयागराज (रजिस्टरर्ड) के अध्यक्ष पंडित श्याम जी पाठक ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की एक बैठक कल्याणी देवी मन्दिर के परिसर में बुलाई जिसमें विगत सप्ताह हुए ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता के विषय में उसकी समीक्षा की गई । बीते प्रतियोगिता से प्रयागराज के सभी खिलाड़ियों विशेषकर बच्चों के उत्साह को देखते हुये जिला शतरंज संघ प्रयागराज ने आगामी रविवार को भी प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है । जो कि दिनांक 6/6/2021 दिन रविवार सायं 7:45 पर शुरू होगी । यह प्रतियोगिता 7 राउंड में खेली जायेगी । जिसमें पुरस्कार धनराशि सीनियर वर्ग में और अण्डर-15 आयु वर्ग के लोगों को दिया जायेगा साथ ही साथ यूपी शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त सार्टिफिकेट भी जिला शतरंज संघ की तरफ से खिलाड़ियों को प्रदान किए जायेंगे ।शतरंज प्रतियोगिता को कराने का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना साथ ही साथ कोविड-19 की वज़ह से घर में बच्चों को घर से ही शतरंज प्रतियोगिता खेलने का एक सुनहरा मौका भी मिलता है । प्रतियोगिता में कोई भी शुल्क खिलाड़ियों से नहीं लिया जायेगा । जो भी इच्छुक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वह अपनी स्वीकृति जिला शतरंज संघ प्रयागराज के महासचिव एन डी सिंह 8178992012 एवं सह-सचिव श्री मनीष कपूर 8081112387 को अवगत करा कर ऑनलाइन गूगल फार्म भर दे । खिलाड़ियों से निवेदन है कि प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए अपना ऑनलाइन फार्म रविवार 2 बजे तक अवश्य भर दे।



