जिला अधिवक्ता संघ का परिणाम आया……





अध्यक्ष गिरीश तिवारी व विद्या वारिधि मंत्री, रेवती रमण संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुऐ
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार को 81 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। गुरुवार शाम तक मतगणना में गिरीश तिवारी को अध्यक्ष, विद्या वारिधि मिश्रा को मंत्री, रेवती रमण त्रिपाठी को संयुक्त मंत्री, प्रिया तिवारी को आडिटर तथा अरविंद प्रताप सिंह सोनू को कोषाध्यक्ष पद पर विजेता घोषित किया गया। अधिवक्ता उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने लगे। अलग-अलग पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 143 प्रत्याशियों का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गई। मतगणना आज सुबह नौ बजे से संगम सभागार में हो रही है। चंद घंटों में नतीजे आने लगेंगे। मतगणना के दौरान पुलिस, प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहे। एल्डर कमेटी के सदस्य भी मौजूद हैं।
अधिवक्ता संघ की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। शाम पांच बजे चुनाव समाप्त होने के बाद सभी मत पेटिका को कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी में सुरक्षित रखवाया गया। आज मतगणना हो रही है। पहले मतपत्रों की छंटनी का काम हुआ फिर गणना हो रही है। वरिष्ठता के क्रम से गिनती की जा रही है।अध्यक्ष पद, मंत्री और फिर अन्य पदों की गिनती की जाएगी। मतगणना के दौरान सिर्फ अध्यक्ष और मंत्री पद के प्रत्याशियों को ही संगम सभागार स्थित मतगणना स्थल पर आने की अनुमति है। हाई कोर्ट द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अभिषेक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी एवं एल्डर कमेटी के सदस्यों की देखरेख में मतगणना हो रही है।




