Latestइलाहाबाद समाचारदेशदेश

नहीं रहे गोवा के सीएम मनोहर पर्रीकर, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

लंबी बीमारी के बाद रविवार को गोवा के मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रीकर का निधन हो गया। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कोविंद ने पर्रीकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गोवा और देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

सादगी, ईमानदारी और मुस्कुराहट भरी भाव भंगिमा मनोहर पर्रीकर की पहचान थी। पर्रीकर को याद करते हुए  भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गायिका लता मंगेशकर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, मुख्‍तार अब्‍बास अंसारी, मनोज सिन्‍हा, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी, सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, शरद यादव, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को सुबह 11 बजे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button