FEATURED

एसजेसी ने भानु प्रताप क्लब को हराया

 

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । एसजेसी ने भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब को 15 रन से हराकर शाह मरीन ट्रॉफी क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक प्राप्त किये।
दौलत हुसैन कालेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में एसजेसी ने 24.2 ओवर में 158 रन (मोहम्मद मुदस्सिर खान 44, सैयद काशान अली 35, निर्भय सिंह 19, नजफ़ मेहंदी 18, आर्यन यादव 4/26, देवांश पाठक 3/34) बनाये। जवाब में भानु प्रताप क्लब की टीम 28.4 ओवर में 153 रन (शुभम गुप्ता 34, धीरेंद्र यादव 31, सिद्धार्थ सिंह 23, कौशल श्रीवास्तव व मुदस्सिर खान तीन-तीन विकेट) पर सिमट गई। मुदस्सिर खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Related Articles

Back to top button