माफिया अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज पुलिस की कड़ी कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के दिशा निर्देशन में माफिया अतीक अहमद के खिलाफ प्रयागराज पुलिस की कड़ी कार्रवाई जारी है ।आज पूर्व विधायक एवं फरार इनामी अभियुक्त अशरफ पुत्र हाजी फिरोज के ससुराल हटवा ,कौशांबी में मौजूद होने की मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर पूरे गांव में भारी फोर्स के साथ दबिश दी गई
जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय प्रयागराज के साथ प्रयागराज पुलिस की क्राइम ब्रांच, थाना प्रभारी धूमनगंज व थाना प्रभारी शाहगंज व अन्य टीम भी मौजूद थे ।
इस दौरान अभियुक्त अशरफ के परिजनों के साथ ही पूरे हटवा गांव के लगभग एक दर्जन घरों में अभियुक्त का पता लगाने के लिए पूछताछ की गई एवं कुछ लोगों को हिरासत में भी लेकर पूछताछ की जा रही है।साथ ही साथ धूमनगंज में भी कुछ जगहों पर दबिश दी गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई लेकिन अन्य महत्वपूर्ण जानकारी /सुराग प्राप्त हुई।


