प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अमरनाथ झा मार्ग पर रहने वाले ईएनटी सर्जन डॉ. अजय शुक्ला से कुछ लोगों ने बदसलूकी की है। उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर जार्जटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि 21 जुलाई को वह एक निजी अस्पताल गए थे। इस दौरान उनके गार्ड ने सूचना दी कि कुछ लोग एक मरीज को लेकर घर पर पहुंचे हैं। डॉक्टर घर पहुंचे तो मरीज के तीमारदारों ने कहा कि उनका यहीं पर इलाज करें। मरीज की नाक में कुछ समस्या थी। सरकारी अस्पताल रेफर करने पर धमकाया और डॉक्टर व गार्ड से बदसलूकी करने लगे। उन पर हमला करने की कोशिश की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Articles
गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने में खर्च किए गए अरबों रुपये के बजट का ब्यौरा प्रस्तुत करें- कोर्ट
July 27, 2022
Cheque बाउंस होने पर 2 साल की जेल का प्रावधान
July 27, 2018
शर्प दंश से पिता-पुत्र की मौत
May 29, 2022
Check Also
Close
-
High Alert : ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ की दस्तकOctober 10, 2018

