Latest

टीवी एंकर प्रतिमा गौतम को राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी, महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत भाष्कर के निर्देशानुसार पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के क्रम में उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहन धनराज ने जानी-मानी टीवी एंकर और रेडियो की आरजे प्रतिमा गौतम को राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी, महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मनोनीत किया। प्रतिमा गौतम टीवी एंकर और रेडियो की मशहूर आर जे हैं। प्रतिमा गौतम ने लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.कॉम, बी.एड की शिक्षा ग्रहण किया है और वर्तमान में रेडियो पर आरजे और टीवी एंकर के कार्य के साथ-साथ समाज सेवा से भी जुड़ी हुई हैं। प्रतिमा गौतम लंबे समय से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा तथा बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण के कार्यों से जुड़ी रही हैं। उन्हें राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत करने का निर्णय पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के द्वारा किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत भाष्कर ने बताया कि सुश्री गौतम द्वारा विगत कई वर्षों से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के प्रति लगाव, त्याग व अनुभव को देखते हुए उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया है। आशा है कि वे पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाकर पार्टी संगठन को मजबूत, प्रभावशाली और सुसंगठित करने का कार्य करेंगी।

Related Articles

Back to top button