प्रदेश
एबीआईसी ने लगाई जीत की हैट्रिक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन इलाहाबाद द्वारा आयोजित स्वर्गीय संतोष सिंह अन्तर कार्यालय फुटबाल लीग में एंग्लो बंगाली इंटर कालेज (एबीआईसी) ने प्रकाश हॉस्पिटल को 3-1 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
कैंट मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में एबीआईसी के युवराज सिंह ने पहले हाफ के तीसरे और 23वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
द्वितीय हाफ में 19वें मिनट में फहीम खान ने एबीआईसी की तरफ से तीसरा गोल किया। प्रकाश हॉस्पिटल के लिए एक मात्र गोल दूसरे हाफ के 36वें मिनट में ऋषभ यादव ने किया।
मंगलवार को इलाहाबाद टाइगर्स और मध्यान एसोसिएट के बीच मैच होगा।


