सभी छात्राओं को टीकाकरण हो जाए शिक्षिकाएं फोन से बुला रही छात्राओं को

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय के निर्देशन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण का कार्य तीव्र गति से हो रहा है ।सभी शिक्षिकाओं के अथक प्रयास से बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है । शिक्षिकाएं बच्चों को वैक्सीन से ना डरने की बात बताकर उत्साहित कर रही है कि इसके पश्चात कोरोना को मात देकर वह आगे बढ़ सकेंगी एवं विद्यालय भी नियमित आकर पठन-पाठन का कार्य भी सुचारू रूप से कर सकेंगीं। शिक्षिकाएं बच्चों के अभिभावकों से भी फोन के माध्यम से बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। अब तक आर्य कन्या इंटर कॉलेज के 628 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। इस प्रयास में विद्यालय की उप प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल, जूही श्रीवास्तव (इंचार्ज अंग्रेजी माध्यम ) सलोनी अग्रवाल, निवेदिता, प्रशांत श्रीवास्तव, अमित सिंह आदि के अथक प्रयास से टीकाकरण का कार्य सुचारु रुप से संभव हो सका है। प्रबंधक पंकज जायसवाल ने शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि जल्द ही हमारे विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं(15 से 18 वर्ष )का टीकाकरण का कार्य पूरा हो जाएगा।



