देश

अनशन पर बैठे स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में जिला अधिवक्ता संघ ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। ज्ञानवापी में प्रकट हुए आदि विशेश्वर के पूजा हेतु जाने का प्रयास करने पर प्रशासन द्वारा रोक दिए से क्षुब्ध 4 जून 2022 सुबह 8:30 से अन्न जल त्याग दिए स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती जी का स्वास्थ निरन्तर गिरता जा रहा है।कल से अब तक स्वामी जी का 3 किलो वजन घट गया है और हालत चिंताजनक हो गई है। स्वामी जी अपनी बात पर अटल हैं भक्तों व सनातनधर्मियों में चिंता व्याप्त हो गई है। जिसपर सरकार का कोई ध्यान नही है।आज एशिया के सबसे बड़े जिला बार अधिवक्ता संघ के पूर्व सँयुक्त मंत्री देवेन्द्र नाथ मिश्रा लारा जी के नेतृत्व में राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रयागराज को सौंपा गया । तथा जल्द आवश्यक कार्यवाही की मांग किया । तथा प्रशासन के चेतावनी दी कि अगर कोई आवश्यक कार्यवाही नही होती तो जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे । इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता विद्या वारिश मिश्रा,रेवती रमण पप्पू , सोनू सिंह , विकास दुबे, मंजेश शुक्ला,सन्दीप पांडेय , विकास शुक्ला ,अंकित मिश्रा,आलोक पांडेय ,रोहित मिश्रा सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button