Latestदेशप्रदेश

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज दोपहर लगेगा,नग्न आंखों से न देखें इसे

इलाहाबाद। इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज दोपहर लगेगा। यह उत्तरी गोलार्ध में सुबह के शुरुआती समय में दिखाई देगा।
आइए जानें भारत समयानुसार यह कब दिखाई देगा: 
सूर्य ग्रहण का समय भारत में
टाइम एंड डेट डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक यह भारत के समयानुसार दोपहर 01:32:08 बजे शुरू होगा। दोपहर करीब 03:16:24 मिनट पर यह मैक्सिमम होगा और शाम 5 बजे यह समाप्त हो जाएगा। आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण हमेशा चंद्र ग्रहण के दो सप्ताह पहले या बाद में लगता है। इस बार सूर्य ग्रहण  का समय कुल 3 घंटे 30 मिनट तक होगा। सूर्य ,चन्द्र ,बुध तथा राहु का संचरण कर्क राशि मे होगा तथा वक्री मंगल एवं केतु का संचरण शनि की राशि मकर में हो रहा है । इस प्रकार चन्द्र ,सूर्य ,बुध ,मंगल के राहु -केतु के प्रभाव में होने के कारण इसका प्रभाव राशियों पर रहेगा।
11 अगस्त 2018 को है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या
क्या है मान्यता
सूर्य ग्रहण को लेकर अलग-अलग जगहों पर मान्यताएं भी बिल्कुल अलग हैं। भारत में ऐसा माना जाता है कि दानव राहु और केतु ने सूर्य और चंद्रमा का पीछा किया और उन्हें निगल गया। लेकिन, वह ऐसा ज्यादा देर तक नहीं कर रख पाया और वो सूर्य और चंद्रमा फिर से प्रकट हो गए।
Surya grahan 2018: किस समय कहां-कहां दिखेगा 11 अगस्त का सूर्य ग्रहण
ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें
एक तरफ जहां यह भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन उत्तरी गोलार्ध में यह दिखाई देगा।  इस बार का सूर्य ग्रहण साइबेरिया में अच्छे से दिखाई देगा। यहां लोग 65 फीसदी सूर्य ग्रहण देख पाएंगे। इसलिए यह सलाह दी गई कि लोग इसे देखने के लिए स्पेशल ग्लास या फिर लेंस का इस्तेमाल करें। ग्रहण को नग्न आंखों से न देखें।
ऐसे देख सकेंगे
जब भी सूर्य ग्रहण या फिर चंद्र ग्रहण होता है NASA LIVE STREAMING करता है। लोग इसे यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं।
ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं  पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया  गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button