कुंभप्रदेश

भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का स्थान हुआ परिवर्तित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज सोमवार को श्री जगन्नाथ जी रथ यात्रा महोत्सव समिति , प्रयागराज एवं काशीराज नगर उत्थान समिति की सामूहिक बैठक काशी राजनगर कटघर स्थित श्री प्रागेश्व़रनाथ मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष श्री गोवर्धन दास गुप्ता जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई रथयात्रा के सह संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि बैठक में सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि भगवान जगन्नाथ जी की जो रथ यात्रा, आषाढ़ मास की द्वितीया रथ यात्रा के दिवस पर आर्य भवन जीरो रोड से उठकर सत्तीचौरा स्थित जगन्नाथ जी के मंदिर में जाती थी इस वर्ष आषाढ़ द्वितीया दिवस1 जुलाई को स्थान परिवर्तित हो जाने के कारण यह रथ यात्रा कटघर , प्रयागराज स्थित श्री प्रागेश्व़रनाथ मंदिर प्रांगण में जाएगी और यहीं पर भगवान जगन्नाथ जी स्थापित होंगे। बैठक में गोवर्धन दास गुप्ता, राजेश केसरवानी ,गीता गुप्ता, उमा गुप्ता ,उज्जवल केसरवानी, अमर रस्तोगी ,नीरज सिंह ,कृष्ण भगवान एवं समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button