विधायक संजय पाठक ने उत्तराखंड हादसे पर दुख जताया

(संजय शुक्ला )भोपाल (अनुरागदर्शन समाचार )। विजय राघव गढ़ के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुए हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि डामटा बस हादसा अत्यंत पीड़ा दायक है। हादसे की सूचना सुनकर मैं बहुत हैरान हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। श्री पाठक ने कहा की हादसे की सूचना के बाद मुझे नींद नहीं आ रही थी। मृतकों के परिजनों के साथ हमारी संवेदना हैं। विधायक ने कहा कि मृतकों के परिजनों के साथ मैं हर पल खड़ा हूं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार परिजनों की हर संभव मदद कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखंड सरकार ने तुरंत राहत कार्य प्रारंभ कर दिया। घायलों का समुचित इलाज चल रहा है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सूचना मिलते ही उत्तराखंड पहुंच गए। पूरी सरकार परिजनों के साथ खड़ी है।




